डेमोक्रेट सीनेटरों ने ट्रंप से रूसी तेल पर प्रतिबंधों में छूट की अवधि न बढ़ाने का किया आग्रह

अंतरराष्ट्रीय
Spread the love

वाशिंगटन: 17 जून (ए)  दो डेमोक्रेटिक सीनेटरों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से रूसी तेल की खरीद पर अमेरिकी प्रतिबंधों से किसी भी प्रकार की और छूट देने के खिलाफ आग्रह किया है, यह तर्क देते हुए कि ऐसे कदम का कोई औचित्य नहीं है, क्योंकि ईरान के साथ युद्ध अब समाप्त हो चुका है।

मंगलवार को यहां एक बयान में, सीनेटर जीन शाहीन और एलिजाबेथ वॉरेन ने कहा कि प्रतिबंधों से मिली छूट ने रूस को यूक्रेन के साथ अपने “अवैध युद्ध” को वित्त पोषित करने में ही मदद की है।

मार्च में, अमेरिका ने वैश्विक तेल बाजारों को स्थिर करने के प्रयास में रूसी तेल की खरीद के लिए भारत को प्रतिबंधों में छूट दी, क्योंकि 28 फरवरी को शुरू हुए ईरान के साथ युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी वृद्धि हुई थी।