शिवसेना (उबाठा) के छह सांसद पार्टी बैठक में नहीं हुए शामिल, शिंदे गुट में शामिल होना लगभग तय

राष्ट्रीय
Spread the love

नयी दिल्ली: 18 जून (ए)) शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नौ लोकसभा सदस्यों में से छह सदस्य बृहस्पतिवार को यहां हुई संसदीय दल की बैठक में शामिल नहीं हुए जिससे पार्टी में विभाजन के संकेत स्पष्ट हो गए और इन सांसदों के एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में औपचारिक रूप से शामिल होने की संभावना प्रबल हो गई।

सूत्रों के मुताबिक शिवसेना यूबीटी के 9 में से 6 लोकसभा सांसद संसदीय दल की बैठक में शामिल नहीं हुए। संसद भवन स्थित पार्टी कार्यालय में बुलाई गई बैठक में केवल 3 सांसद ही मौजूद रहे। बैठक में अरविंद सावंत, अनिल देसाई, राजाभाऊ वाजे ही उपस्थित रहे। सूत्रों का दावा है कि 6 सांसदों ने अपना अलग संसदीय गुट बना लिया है और इससे संबंधित पत्र भी ओम बिरला को सौंप दिया गया है। यूबीटी शिवसेना व्हिप के उल्लंघन के कारण इन अनुपस्थित सांसदों पर कार्रवाई कर सकती हैं।