उत्तरी जापान के तटीय क्षेत्र के निकट 7.2 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, सुनामी की चेतावनी नहीं

अंतरराष्ट्रीय
Spread the love

तोक्यो: 25 जून (एपी) जापान के उत्तरी तट के निकट बृहस्पतिवार को एक शक्तिशाली भूकंप आया, हालांकि देश की मौसम विज्ञान एजेंसी ने कहा कि सुनामी का कोई खतरा नहीं है।

जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (जेएमए) ने बताया कि भूकंप की तीव्रता 7.2 मापी गई। एजेंसी ने अपनी प्रारंभिक 6.9 तीव्रता की रिपोर्ट को बाद में संशोधित कर 7.2 कर दिया।