जिला पर्यटन विकास अधिकारी रिश्वत मांगने के आरोप में निलंबित

राष्ट्रीय
Spread the love

देहरादून: एक जुलाई (ए)) देहरादून के जिला पर्यटन विकास अधिकारी बृजेन्द्र पाण्डेय को रिश्वत मांगने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और पर्यटन सचिव धीराज सिंह गर्ब्याल की ओर से मंगलवार को इस संबंध में आदेश जारी किया गया।आदेश में कहा गया है कि पाण्डेय को दीन दयाल उपाध्याय होम-स्टे योजना के तहत अनुदान राशि जारी करने के एवज में भ्रष्टाचार करने का प्रथम द्रष्टया दोषी पाया गया।

आदेश के मुताबिक, पाण्डेय के खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई प्रस्तावित है, इसलिए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

आदेश के अनुसार निलंबन अवधि में पाण्डेय परिषद के मुख्यालय से संबंद्ध रहेंगे। मामले की जांच का जिम्मा परिषद के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी नरेन्द्र सिंह भंडारी को सौंपा गया है।