लखनऊ: चार जुलाई (ए)
) उत्तर प्रदेश पुलिस के आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने नकली नोटों के एक अंतर-राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है जिसके तार बांग्लादेश से जुड़े होने का संदेह है। इस मामले में पश्चिम बंगाल के मालदा से नकली नोटों की आपूर्ति करने वाले और 25 हजार रुपये के इनामी एक संदिग्ध तस्कर को गिरफ्तार किया गया है।
एटीएस ने शनिवार को यह जानकारी दी।