दुर्ग (छत्तीसगढ़): 16 जुलाई (ए
) छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में बृहस्पतिवार को एक राजमार्ग पर खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से स्कूटर के टकरा जाने से एक महिला, उसकी बहन और उसकी दो बेटियों की मौत हो गई जबकि एक अन्य बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हादसा रायपुर से सटे कुम्हारी थाना क्षेत्र में हुआ जब परिवार के पांच सदस्य स्कूटर से राज्य की राजधानी में अपने रिश्तेदार के घर जा रहे थे।