अहमदाबाद,18 जुलाई (ए)। गुजरात के अहमदाबाद में शनिवार को एक पटाखा फैक्टरी में विस्फोट से लगी आग से उसकी चपेट में आए आठ लोगों की मौत की हो गई है, जबकि 15 लोग घायल बताए जा रहे हैं।
मौके पर दमकल की कई गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं। हादसा रामोल-गात्राड रोड पर मौजूद फैक्टरी में हुआ। वहीं, इसकी सूचना पर दमकल विभाग की पांच से अधिक गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने के साथ राहत-बचाव में जुट गई। इस घटना में घायल हुए लोगों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।संयुक्त पुलिस आयुक्त जयपाल सिंह राठौड़ ने बताया कि पुलिस, अहमदाबाद नगर निगम और 108 एंबुलेंस सेवा की टीमों ने तुरंत राहत और बचाव अभियान शुरू किया. घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में पहुंचाया गया. अब तक 8 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 8 से अधिक लोग घायल हैं. कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है.
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को गुजरात के अहमदाबाद शहर में पटाखे बनाने वाली एक अवैध फैक्टरी में हुए विस्फोट और आग लगने की घटना में लोगों की मौत पर दुख जताया। उन्होंने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि शनिवार को अहमदाबाद के रामोल इलाके में पटाखे बनाने वाली एक फैक्टरी में विस्फोट और आग लगने की घटना में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। उन्होंने कहा कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।