अहमदाबाद,18 जुलाई (ए)। गुजरात के अहमदाबाद में शनिवार को एक पटाखा फैक्टरी में भीषण आग लगने से उसकी चपेट में आए आठ लोगों की मौत की हो गई है, जबकि 15 लोग घायल बताए जा रहे हैं।
मौके पर दमकल की कई गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं। हादसा रामोल-गात्राड रोड पर मौजूद फैक्टरी में हुआ। वहीं, इसकी सूचना पर दमकल विभाग की पांच से अधिक गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने के साथ राहत-बचाव में जुट गई। इस घटना में घायल हुए लोगों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।