डीआरडीओ ने लंबी दूरी की ‘कुशा’ मिसाइल का पहला परीक्षण किया

राष्ट्रीय
Spread the love

नयी दिल्ली: 23 जुलाई (ए)) रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने बृहस्पतिवार को ओडिशा अपतटीय क्षेत्र स्थित एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से सतह से हवा में मार करने वाली लंबी दूरी की ‘कुशा’ मिसाइल का पहला परीक्षण सफलतापूर्वक किया।

रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि यह परीक्षण एक ‘‘इलेक्ट्रॉनिक लक्ष्य’’ के खिलाफ किया गया, जो तेज़ रफ़्तार और अधिक ऊंचाई वाले हवाई ख़तरे जैसा था। इसने कहा कि मिसाइल प्रणाली ने लक्ष्य को सफलतापूर्वक नष्ट कर दिया।कुशा एयर डिफेंस सिस्टम को लड़ाकू विमान, मिसाइल, मानव रहित हवाई वाहन  और बड़े सैन्य विमानों सहित विभिन्न प्रकार के हवाई लक्ष्यों को अलग-अलग दूरी और ऊंचाई पर निशाना बनाने के लिए विकसित किया गया है. इस प्रणाली में मिसाइल, रडार और कमांड एवं कंट्रोल सेंटर शामिल हैं,