नयी दिल्ली: 24 जुलाई (ए)
)। कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा)ने बृहस्पतिवार देर रात कहा कि उन्हें जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक द्वारा 26 दिन से जारी अनशन समाप्त करने से ‘‘राहत और खुशी’’ हुई है, लेकिन दिल्ली के जंतर-मंतर पर उनका शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन तब तक जारी रहेगा जब तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं दे देते।
चिकित्सा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) का प्रश्नपत्र कथित तौर पर लीक होने के खिलाफ कॉजपा के नेतृत्व में छात्र जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे हैं।