कॉजपा के समर्थन में दिल्ली पुलिस से इस्तीफा देने के एक व्यक्ति के दावे को अधिकारियों ने किया खारिज

राष्ट्रीय
Spread the love

नयी दिल्ली: 24 जुलाई (ए)) सोशल मीडिया पर शुक्रवार को कुछ वीडियो सामने आए, जिनमें एक व्यक्ति यह दावा करता दिख रहा है कि उसने जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के प्रदर्शन के समर्थन में दिल्ली पुलिस कांस्टेबल पद से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि अधिकारियों ने इस दावे को खारिज कर दिया।

दिल्ली सरकार के होम गार्ड्स महानिदेशालय ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में बताया कि ‘इंस्टाग्राम’ पर रवि लवली के नाम से रील्स और वीडियो पोस्ट करने वाले व्यक्ति की पहचान रवि कुमार के रूप में हुई है। महानिदेशालय ने कहा, ‘वह दिल्ली पुलिस का सब-इंस्पेक्टर नहीं है और उसका दिल्ली पुलिस से कोई संबंध नहीं है।’ वायरल वीडियो में व्यक्ति दावा कर रहा था कि वह दिल्ली पुलिस का जवान है।   इस बारे में स्थिति स्पष्ट करते हुए दिल्ली सरकार के होम गार्ड्स महानिदेशालय ने ‘एक्स’ पर शेयर की एक पोस्ट में बताया कि वह व्यक्ति गलत दावा कर रहा है और उसका दिल्ली पुलिस से कोई लेना-देना नहीं है।