दो बसों के बीच टक्कर में कम से कम 35 लोगों की मौत

अंतरराष्ट्रीय
Spread the love

दमिश्क: 25 जुलाई (एपी) सीरिया की राजधानी दमिश्क को पूर्वी प्रांत दीर अल जूर से जोड़ने वाले एक राजमार्ग पर दो बसों के बीच टक्कर के कारण कम से कम 35 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। सरकारी मीडिया ने यह खबर दी।

समाचार एजेंसी ‘सना’ ने स्वास्थ्य मंत्रालय के एक अधिकारी के हवाले से बताया कि यात्री बस और गृह मंत्रालय की बस के बीच हुई इस टक्कर में लगभग 30 लोग घायल हो गए।

बचाव दल तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

स्थानीय मीडिया के अनुसार, दुर्घटनास्थल में बचाव और सहायता प्रयासों में भाग लेने के लिए सीरियाई  हेलीकॉप्टरों को भी तैनात किया गया था।

अभी तक अधिकारियों द्वारा दुर्घटना के कारण का पता नहीं लगाया जा सका है और इसकी जांच अभी भी जारी है।