लाल सागर में भारतीय ध्वज वाले जहाज पर हुआ हमला

राष्ट्रीय
Spread the love

नयी दिल्ली: चार अगस्त (ए) यमन के तट के निकट मंगलवार को भारतीय ध्वज वाले एक वाणिज्यिक जहाज पर हमला हुआ। विदेश मंत्रलय ने यह जानकारी दी।

मंत्रालय ने बताया कि जहाज पर 13 भारतीय नागरिक सवार थे और सभी को बचा लिया गया।यह हमला इतना खतरनाक था कि जहाज समुद्र में डूब गया। हालांकि राहत की बात यह है कि इस पर सवार सभी नाविकों को सुरक्षित बचा लिया गया है। यह पहली बार हुआ है जब किसी भारतीय जहाज पर लाल सागर में निशाना बनाया गया है। फिलहाल किसी ग्रुप ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने इस हमले को एक भारतीय पोत पर बिना उकसावे के हमला करार दिया। एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने कहाकि भारतीय एमएसवी फैज नूर ओलिया यमन के जल क्षेत्र के पास हमले की चपेट में आ गया है। इससे जहाज पलट गया और डूब गया। भारत रक्षाहीन मशीनीकृत नौकायन पोत पर इस अकारण हमले की कड़ी निंदा करता है। उन्होंने कहाकि भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।