भारत और अमेरिका के विशेष बल पुणे में संयुक्त रूप से कर रहे हैं आतंकवाद-रोधी अभ्यास

राष्ट्रीय
Spread the love

नयी दिल्ली: छह अगस्त (ए) भारत और अमेरिका के विशेष बल आतंकवाद-रोधी सहयोग को मजबूत करने के लिए महाराष्ट्र के पुणे में संयुक्त अभ्यास कर रहे हैं। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) और अमेरिका के विशेष अभियान बल (यूएस एसओएफ) के कमांडो 13 जुलाई से 7 अगस्त तक होने वाले द्विपक्षीय अभ्यास ‘तरकश’ के आठवें संस्करण में हिस्सा ले रहे हैं।

एनएसजी ने सोशल मीडिया मंच पर जारी एक पोस्ट में कहा, ‘‘इस अभ्यास के दौरान, दोनों बलों के कर्मियों ने बेहतरीन पेशेवर, परिस्थितियों के अनुसार ढलने की क्षमता और उत्कृष्टता के प्रति प्रतिबद्धता का प्रदर्शन किया।’’

महाराष्ट्र के पुणे में स्थित इन्फोसिस के परिसर में हो रहे संयुक्त अभ्यास की तस्वीरें बृहस्पतिवार को बड़े पैमाने पर प्रकाशित की गईं।