छिंदवाड़ा (मप्र): सात अगस्त (ए) मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में चोरी के शक में स्थानीय लोगों ने तीन युवकों के गले में कंटीले तार के बंडल डालकर उन्हें पूरे इलाके में घुमाया गया और मारपीट की गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है। पुलिस के अनुसार, वीडियो में राज्य संचालित ‘वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड’ (डब्ल्यूसीएल) के कुछ सुरक्षाकर्मियों सहित कई लोग युवकों से मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं।
