मेदिनीनगर (झारखंड): 11 अगस्त (ए) झारखंड के पलामू जिले में मंगलवार को कोयला ले जा रही एक मालगाड़ी के 11 डिब्बे पटरी से उतर गए। पूर्व मध्य रेलवे के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
घटना पूर्व मध्य रेलवे मंडल के बरकाकाना-सोननगर रेलखंड पर सबवाना गांव के पास हुई और हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं मिली है।
