यूक्रेन ने रूस पर किया बड़ा हवाई हमला, कम से कम छह लोगों की मौत

अंतरराष्ट्रीय
Spread the love

मॉस्को: 16 अगस्त (एपी) यूक्रेन ने रविवार को रूस के विभिन्न हिस्सों में सैकड़ों ड्रोन से हमला किया, जिसमें कम से कम छह लोगों की मौत हो गई। यह युद्ध शुरू होने के बाद से यूक्रेन के सबसे बड़े हवाई हमलों में से एक है।

रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसने रातभर में 822 ड्रोन नष्ट किए, जिनमें से 600 रूस की राजधानी की ओर बढ़ रहे थे।