ओखला की फैक्ट्री में आग, कोई जख्मी नहीं

राष्ट्रीय
Spread the love

नयी दिल्ली: 25 अगस्त (ए) राष्ट्रीय राजधानी के ओखला फेस 2 इलाके की एक कपड़ा फैक्ट्री में मंगलवार सुबह आग लगने के बाद दमकल की कई गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी के मुताबिक, सुबह सात बज कर करीब 20 मिनट पर नेहरू प्लेस अग्निशमन स्टेशन को ओखला फेस 2 की फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिली जिसके बाद दमकल की चार गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।उन्होंने बताया कि सुबह सात बज कर 45 मिनट तक आग पर काबू पा लिया गया और और सुबह 10 बज कर पांच मिनट पर दमकल की गाड़ियां वापस स्टेशन पर लौट आईं।

अधिकारी ने बताया कि कपड़ा फैक्ट्री के बेसमेंट, भूतल, पहली और दूसरी मंजिल पर कपड़ों के रोल में आग लगी थी।

उन्होने बताया कि घटना में किसी के जख्मी होने की सूचना नहीं है।

डीएफएस के मुताबिक, आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।