स्कूल में नियमित स्वास्थ्य जांच के दौरान नौवीं कक्षा की छात्रा गर्भवती मिली

राष्ट्रीय
Spread the love

बारीपदा (ओडिशा): 28 अगस्त (ए) ओडिशा के मयूरभंज जिले में शुक्रवार को एक निजी शिक्षक को गिरफ्तार किया गया। उस पर एक आवासीय स्कूल में नौवीं कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म करने और उसे गर्भवती करने का आरोप है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि इस हफ्ते की शुरुआत में स्कूल में नियमित स्वास्थ्य जांच के दौरान पता चला कि लड़की पांच महीने की गर्भवती है, जिसके बाद उसके माता-पिता को इसकी जानकारी दी गई।