यूपी में दुकानदार की हत्या, दो लोग हिरासत में

उत्तर प्रदेश बागपत
Spread the love

बागपत (उप्र): नौ सितंबर (ए) बागपत जिले के बड़ौत कस्बे में बुधवार सुबह एक दुकानदार की हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी अंशु जैन ने बताया कि बुधवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे पुलिस को सूचना मिली कि बड़ौत कस्बे में स्थित खत्री गढ़ी में दीपेंद्र (50) नामक दुकानदार की किसी भारी हथियार से प्रहार करके हत्या कर दी गई है। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर बड़ौत थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची।

जैन के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दीपेंद्र पिछले करीब एक वर्ष से खत्री गढ़ी में रहता था और हाल में उसकी किराये की दुकान के सामने रहने वाले एक व्यक्ति से किसी बात को लेकर उसका विवाद हुआ था।उन्होंने बताया कि पुलिस इस विवाद को भी हत्या के संभावित कारण के तौर पर जांच रही है।

जैन ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बागपत स्थित शवगृह भेजा है।

क्षेत्राधिकारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और संदेह के आधार पर दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।