कानपुर दवा कारोबारी हत्याकांड : बहू के परिवार ने पुलिस के आरोपों को खारिज किया

उत्तर प्रदेश कानपुर नगर
Spread the love

कानपुर: 10 सितंबर (ए) उत्तर प्रदेश के कानपुर में दवा कारोबारी की हत्या के पांच दिन बाद आरोपी बहू के परिवार ने बृहस्पतिवार को पुलिस के उस आरोप को खारिज कर दिया, जिसमें उसे कथित तौर पर हत्या की साजिश का मुख्य सूत्रधार बताया गया है।

आरोपी बहू शालू के बड़े भाई धीरज अरोड़ा और बहन सोनिया मेहरोत्रा ने संवाददाताओं से कहा कि पुलिस के आरोपों पर विश्वास करना मुश्किल है।