अमरावती: 28 अक्टूबर (ए) आंध्र प्रदेश में चक्रवात ‘अर्नब’ से मची तबाही के दौरान अलग-अलग घटनाओं में करंट लगने से 55 वर्षीय महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मंगलवार रात 53 वर्षीय एक व्यक्ति खेत की नाली पर टूटकर गिरे बिजली के तार के संपर्क में आ गया, जिससे करंट लगने से उसकी मौत हो गई।
