रायपुर: 24 सितंबर (ए) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने छत्तीसगढ़ में संगठनात्मक फेरबदल करते हुए अगस्त 2022 से प्रदेश महामंत्री (संगठन) की जिम्मेदारी संभाल रहे पवन साय को झारखंड भेज दिया है तथा उनके स्थान पर कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ का नया प्रदेश महामंत्री (संगठन) नियुक्त किया गया है।
भाजपा ने बृहस्पतिवार को यह नियुक्ति की। साय को झारखंड में इसी पद पर नियुक्त किया गया है। दोनों नियुक्तियां भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन द्वारा घोषित संगठनात्मक फेरबदल का हिस्सा हैं।