नयी दिल्ली, एक अक्टूबर (ए) कांग्रेस के उत्तर प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद पर बदलाव की संभावना से जुड़ी चर्चा के बीच बृहस्पतिवार को कहा कि इस बारे में कोई भी फैसला करना केंद्रीय नेतृत्व का विषय है और यह उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं है।
उन्होंने यह टिप्पणी उस वक्त की है, जब ऐसी चर्चा है कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वर्तमान अध्यक्ष अजय राय के स्थान पर अन्य नेता, संभवत: ब्राह्मण समुदाय के किसी नेता को यह जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।
इस बारे में पूछे जाने पर गौतम ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह नेतृत्व का मामला है, यह हमारे अधिकार क्षेत्र का मामला नहीं है।’’
उन्होंने कहा कि जिला अध्यक्षों की नियुक्ति अगले दो-तीन दिनों में कर दी जाएगी।
गौतम ने कहा, ‘‘सारा काम अंतिम चरण में हैं, सिर्फ सत्यापन का काम किया जा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष, एआईसी के पर्यवेक्षकों, सचिवों की राय ले ली गई है। अगले दो तीन के भीतर जिला अध्यक्षों की सूची जारी कर दी जाएगी।
