महराजगंज (उप्र): तीन अक्टूबर (ए) महराजगंज जिले में 16 वर्षीय एक लड़की के कथित अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म के मामले में तीन लोगों को शनिवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आरोपियों को पिपरिया क्रॉसिंग के पास से गिरफ्तार किया गया और उनकी पहचान चौक थाना क्षेत्र के निवासी सिकंदर (25), राकेश (28) एवं दिलीप (26) के रूप में हुई है।
