नदी में डूबने से दो चचेरे भाइयों की मौत

उत्तर प्रदेश बाराबंकी
Spread the love

बाराबंकी (उप्र): चार अक्टूबर (ए) बाराबंकी जिले में कल्याणी नदी में डूबने से दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार घुंघटेर थाना क्षेत्र के कृष्ण नगर गांव में कक्षा आठ के छात्र अमित (14) और राज (13) शनिवार शाम कल्याणी नदी पास खेलने के लिए गए थे और जब वे काफी देर तक घर नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की।

उसने बताया कि तलाश के दौरान देर शाम नदी किनारे एक बच्चा पानी की सतह पर दिखाई दिया जो अचेत अवस्था में था। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद दोनों बच्चों को पानी से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी।

इसके बाद पुलिस की पीआरवी टीम मौके पर पहुंची और दोनों बच्चों को घुंघटेर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

आशंका जताई जा रही है कि पुल पर पानी के कारण काफी फिसलन थी, संभवत: इसी वजह से बच्चों का पैर फिसल गया और वे तेज बहाव के साथ बह गए।

थाना प्रभारी बीएल यादव ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है और मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।