राहुल, खरगे, अन्य नेताओं ने एसआईआर ‘अनियमितताओं’ को लेकर उच्चतम न्यायालय में याचिका दायर की

राष्ट्रीय
Spread the love

नयी दिल्ली: 12 अक्टूबर (ए) लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और अन्य नेताओं ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान बड़े पैमाने पर मतदाताओं के नाम हटाए जाने और विभिन्न गड़बड़ियों के आरोपों को लेकर सोमवार को उच्चतम न्यायालय में याचिका दायर की।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, ममता ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस के नेता सौगत रॉय, समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने भी यह याचिका दायर की है।याचिका शाम के समय दायर की गई।