ऑरोरा के मंदिर में गोलीबारी की कोशिश के दौरान मैं परिवार के साथ वहीं था: कृष्णमूर्ति

अंतरराष्ट्रीय
Spread the love

न्यूयॉर्क: 15 अक्टूबर (ए) भारतीय मूल के अमेरिकी सांसद राजा कृष्णमूर्ति ने बृहस्पतिवार को कहा कि जब एक किशोर ने ऑरोरा स्थित हिंदू मंदिर में बड़े पैमाने पर गोलीबारी की कोशिश की तब वह और उनका परिवार मंदिर में मौजूद थे।

कृष्णमूर्ति ने एक बयान में कहा, ‘‘मैं इस बात से स्तब्ध हूं कि नस्लीय सोच में विश्वास रखने वाले एक व्यक्ति ने ऑरोरा स्थित उस हिंदू मंदिर में भारतीय मूल के अमेरिकियों को निशाना बनाकर बड़े पैमाने पर गोलीबारी करने की कोशिश की, जहां मेरा परिवार पूजा करने जाता है। पिछले रविवार को जब हमले की कोशिश की गई, तब मैं और मेरा परिवार वहां मौजूद थे।’’

उन्होंने कहा कि इस तरह की हिंसा का खतरा दर्शाता है कि भारत के खिलाफ घृणा और नस्लीय सोच कितनी खतरनाक हो गई है। उन्होंने कहा, ‘‘इन धमकियों को गंभीरता से लेने के लिए हमें निर्दोष लोगों के मारे जाने का इंतजार नहीं करना चाहिए।’’

बड़े पैमाने पर गोलीबारी की कथित साजिश की जांच के बाद अधिकारियों ने पैलेटाइन निवासी 19 वर्षीय एलेक्जेंड्रोस पापोराकिस को गिरफ्तार किया है।

कृष्णमूर्ति ने कहा कि इतने सारे निर्दोष लोगों की जान जोखिम में डालने वाली घृणा का मुकाबला करने के लिए लोगों को एकजुट होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि हर अमेरिकी को बिना किसी डर के जीने और अपने धर्म का पालन करने का अधिकार है तथा “हमें हर तरह की नफरत के खिलाफ एकजुट होकर खड़ा होना चाहिए