लंदन: 17 अक्टूबर (ए) रोमानिया के तट के पास ड्रोन हमले में निशाना बनाया गया रासायनिक टैंकर कॉन्स्टांटा बंदरगाह पहुंचा और इस टैंकर पर सवार सभी नौ भारतीय नाविक सुरक्षित हैं। बुखारेस्ट स्थित भारतीय मिशन ने शनिवार को यह जानकारी दी।
रोमानिया में भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में बताया कि राजदूत मनोज कुमार मोहापात्रा ने रोमानिया की खोज एवं बचाव एजेंसियों, जिनमें एसएआर रोमानिया और एमआरसीसी कॉन्स्टांटा शामिल हैं, के साथ-साथ टैंकर ‘यारा जे’ के मुख्य सुरक्षा अधिकारी से भी बात की।
