नयी दिल्ली: 19 अक्टूबर (ए) भारतीय युवा कांग्रेस ने विजया दशमी से एक दिन पहले सोमवार को मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार को ‘‘रावण के रूप में चित्रित करते हुए’’ उनका पुतला फूंका और चुनावी प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं को लेकर उनके इस्तीफे की मांग की।
युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंकने के साथ ‘वोट चोरी की रासलीला’ नाम से एक नुक्कड़ नाटक का मंचन भी किया।
