कॉजपा नेताओं की न्यायिक हिरासत दो दिनों के लिए बढ़ायी गयी

राष्ट्रीय
Spread the love

नयी दिल्ली: 19 अक्टूबर (ए) कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को सोमवार को मंदिर मार्ग पुलिस थाने में नवनियुक्त विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया और दोनों को और दो दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

यह घटनाक्रम कॉजपा के उन आरोपों के बीच हुआ, जिनमें कहा गया है कि इस मामले में ज़मानत की कार्यवाही जानबूझकर टाल दी गई है, ताकि इसके दो संयोजकों को रिहा होने से रोका जा सके।

जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर हिरासत में लिए गए कॉजपा नेताओं को एक विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट ने 13 अक्टूबर को पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।

सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने दोनों नेताओं की न्यायिक हिरासत की अवधि बढ़ाने का अनुरोध किया है।

रविवार को, उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई कर रहे विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट ने अज्ञात लोगों द्वारा धमकी दिए जाने का दावा किया, जिसके बाद पुलिस ने गैर-संज्ञेय मामला दर्ज किया है।