शिवा शर्मा हत्याकांड: मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश लखनऊ
Spread the love

लखनऊ,20 अक्टूबर (ए)। उत्तर प्रदेश पुलिस ने श्रद्धा दुबे को आखिरकार नागपुर से गिरफ्तार कर लिया। 9 अक्तूबर की रात में शिवा शर्मा की मौत की खबर आने के बाद से वह फरार हो गई थी। घटना के अगले दिन 10 अक्तूबर को इस मामले में एफआईआर दर्ज की गई। यह मुकदमा शिवा शर्मा की मां रंजना शर्मा द्वारा दर्ज कराया गया, जिसमें श्रद्धा दुबे के अलावा उनकी बहन और दो अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया ।