ट्रक की टक्कर से दो नाबालिग बहनों समेत तीन लोगों की मौत

राष्ट्रीय
Spread the love

तेजपुर: 20 अक्टूबर (ए) असम के विश्वनाथ जिले में एक ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिससे दो नाबालिग बहनों समेत तीन लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना सोमवार रात गोहपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग-15 पर पुरुपबारी साप्ताहिक बाजार के प्रवेश द्वार के पास हुई। उन्होंने बताया कि गोहपुर से विश्वनाथ चरियाली की ओर जा रहे 12 पहियों वाले ट्रक ने मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि मोटरसाइकिल पर सवार दोनों लड़कियों और उनके मामा की मौके पर ही मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि मृत लड़कियों की पहचान मिसामारी निवासी किरण गुप्ता की बेटियों हृतिका गुप्ता और कृतिका गुप्ता के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि उनके मामा चंदन शाह की भी दुर्घटना में मौत हो गई।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि ट्रक चालक घटनास्थल से फरार हो गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।