मेरठ (उप्र): 28 अक्टूबर (ए) मेरठ जिले में बुधवार सुबह एक स्कूल बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे उसमें सवार 14 बच्चे चोटिल हो गये। पुलिस ने बस चालक को हिरासत में लेकर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण क्षेत्र) अभिजीत कुमार ने बताया कि रोहटा थाना क्षेत्र के चिंदौड़ी-सतवई मार्ग पर सुबह करीब सात बजे स्कूल बस दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल बच्चों को अस्पताल पहुंचाया और उनके परिजनों को सूचना दी।
