अन्याय के खिलाफ लड़ने वाले सभी लोगों के साथ खड़ी रहेगी कॉजपा : अभिजीत दीपके

राष्ट्रीय
Spread the love

नयी दिल्ली: 29 अक्टूबर (ए) कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने बृहस्पतिवार को अन्याय के खिलाफ लड़ने वाले सभी लोगों को समर्थन देने का आश्वासन दिया। उन्होंने लोगों से राष्ट्रीय महत्व के विभिन्न मुद्दों पर प्रतिक्रिया देने के लिए कॉजपा को समय देने का आग्रह किया।

इंस्टाग्राम पर साझा किए गए एक वीडियो संदेश में दीपके ने कहा कि कॉजपा अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने वाले सभी लोगों के साथ खड़ी है। इनमें भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), मुंबई के दिवंगत छात्र साहिल वाकोडे का परिवार, जामिया मिल्लिया इस्लामिया की स्थिति को लेकर चिंता जताने वाले लोग और महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में प्रस्तावित जलविद्युत परियोजना के लिए भीमाशंकर वन्यजीव अभयारण्य में पेड़ों की कटाई का विरोध करने वाले लोग शामिल हैं।