एमसीडी चुनाव: एग्जिट पोल में आप की जीत का अनुमान

राष्ट्रीय
Spread the love

नयी दिल्ली, 05 दिसंबर (ए) दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) जीत हासिल कर सकती है और भारतीय जनता पार्टी 15 वर्षों के बाद एमसीडी की सत्ता से बाहर हो सकती है। एक एग्जिट पोल (मतदान बाद सर्वेक्षण) में यह अनुमान लगाया गया है।.

‘इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया’ के एग्जिट पोल के अनुसार, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आप को 43 फीसद मत प्रतिशत के साथ 149 से 171 सीटें मिल सकती हैं। दूसरी तरफ, भाजपा को 35 प्रतिशत मतों के साथ 69 से 91 सीटें मिल सकती हैं।.दिल्ली विश्वविद्यालय के वैश्विक अध्ययन केंद्र (सीजीएस) के सर्वे में दिल्ली में आम आदमी पार्टी, गुजरात व हिमाचल में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिल रहा है। आप को दिल्ली में 140, भाजपा को 99, कांग्रेस को छह और निर्दलीय को पांच सीटें मिलती दिख रही हैं

टाइम्स नाऊ ईटीजी के एग्जिट पोल में भी AAP को स्पष्ट बहुमत

टाइम्स नाऊ ईटीजी का एग्जिट पोल
भाजपा: 84-94    
आप: 146-156    
कांग्रेस: 6-10         
अन्य: 0-4

इंडिया न्यूज जन की बात का एग्जिट पोल

भाजपा –  70 से 92
आप- 150 से 175
कांग्रेस- 7 से 4
अन्य- 1