ओरेगन में तीन लोगों को ले जा रहे दो हेलीकॉप्टर हवा में टकराए

अंतरराष्ट्रीय
Spread the love

मैकमिनविल (अमेरिका): 30 अक्टूबर (एपी) अमेरिका के ओरेगन राज्य में पोर्टलैंड के दक्षिण-पश्चिम में एक छोटे हवाई अड्डे के पास हवा में दो हेलीकॉप्टरों की टक्कर हो गई, जिसमें कुल तीन लोग सवार थे।

अधिकारियों ने हेलीकॉप्टरों में सवार लोगों की स्थिति के बारे में कोई जानकारी नहीं दी।

उन्होंने बताया कि हादसे के कारण एक प्रमुख राजमार्ग को बंद करना पड़ा।

यमहिल काउंटी शेरिफ कार्यालय के अनुसार, बृहस्पतिवार को दोपहर करीब दो बजकर 15 मिनट पर मैकमिनविल हवाई अड्डे से कुछ मील पूर्व में हेलीकॉप्टरों के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिलने के बाद आपातकालीन दल मौके पर पहुंचे।

अमेरिकी संघीय विमानन प्रशासन (एफएए) ने बताया कि टक्कर रॉबिन्सन आर22 और एयरबस एच125 हेलीकॉप्टरों के बीच हुई। एफएए के एक बयान के अनुसार, आर22 में केवल पायलट सवार था, जबकि एच125 में दो लोग सवार थे।

ओरेगन परिवहन विभाग ने बताया कि हादसे के कारण डेटन से 1.6 किलोमीटर पश्चिम में राजमार्ग 233 को बंद कर दिया गया है। इसे दोबारा कब खोला जाएगा, इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।

स्थानीय सड़कों को भी बंद कर दिया गया है। शेरिफ कार्यालय ने लोगों से घटनास्थल के आसपास जाने से बचने की अपील की है।