चलती कार से रॉकेट पटाखा छोड़ने के मामले में पुलिस ने जांच शुरू की

राष्ट्रीय
Spread the love

गुरुग्राम: पांच नवंबर (ए) हरियाणा की गुरुग्राम पुलिस ने द्वारका एक्सप्रेसवे पर चलती कार से रॉकेट पटाखा छोड़ते हुए कुछ युवकों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

वीडियो में कथित तौर पर काले शीशों वाली हुंदई कार एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार से दौड़ती दिखाई दे रही है।