उप्र में अनियंत्रित ट्रक दुकान में घुसा, दो मजदूरों की मौत

उत्तर प्रदेश बांदा
Spread the love

बांदा: आठ नवंबर (ए) उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के तिंदवारी थाना क्षेत्र में एक अनियंत्रित ट्रक दुकान में घुस गया, जिसकी चपेट में आने से दो मजदूरों की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

बांदा सदर क्षेत्र की पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) प्रतिज्ञा सिंह ने बताया कि शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे फतेहपुर से बांदा आ रहा एक ट्रक तिंदवारी कस्बे में अनियंत्रित होकर आलमारी और बक्से की दुकान में घुस गया। उस समय दुकान में काम कर रहे मजदूर अजीम (45) और कमरुद्दीन (40) ट्रक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए।