लंदन: नौ नवंबर (एपी) अभिनेता रसेल ब्रांड को एक महिला से दुष्कर्म और तीन अन्य महिलाओं का यौन उत्पीड़न करने के मामले में सोमवार को 10 साल पांच महीने जेल की सजा सुनाई गई।
न्यायाधीश जोएल बेनाथन ने ब्रांड से कहा कि उसने महिलाओं के प्रति ‘लापरवाही भरा और अहंकारी’ रवैया दिखाया।बेनाथन ने कहा, “करीब 20 साल पहले रसेल ब्रांड, आप मशहूर हो रहे थे। आप बुद्धिमान थे और कई लोगों की नजर में मजाकिया एवं आकर्षक व्यक्तित्व के धनी थे। लेकिन आप यौन शिकारी बन चुके थे।”
ब्रांड सुनवाई के दौरान खोए-खोए नजर आए।
अदालत के अधिकारियों द्वारा बाहर ले जाए जाने के दौरान उन्होंने अपनी पत्नी की ओर मुड़कर इशारे से कहा, “सब ठीक हो जाएगा।”
अभिनेता एवं हास्य कलाकार ब्रांड (51) को उनकी बेबाक स्टैंड-अप प्रस्तुतियों और टेलीविजन एवं रेडियो कार्यक्रमों में अपने व्यवहार के लिए जाना जाता है।
मादक पदार्थों व शराब की लत से जूझने वाले ब्रांड ने खुद को निर्दोष बताया था और दावा किया था कि उनके सभी यौन संबंध आपसी सहमति से बने थे।
