पश्चिमी तुर्किये के इस्पात संयंत्र में हुए विस्फोट में 16 लोगों की मौत और 13 घायल

अंतरराष्ट्रीय
Spread the love

तुर्किये के एक इस्पात संयंत्र में सोमवार को हुए भीषण विस्फोट और उसके बाद आग लगने से 16 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन ने मंत्रिमंडल की बैठक के बाद टेलीविजन पर प्रसारित संबोधन में कहा कि इजमिर प्रांत के अलीआगा में स्थित हाबास संयंत्र में आग लगने से 13 लोग घायल भी हुए हैं, जिनमें से दो की हालत गंभीर है।

एर्दोआन ने कहा, ”विस्फोट की घटना की न्यायिक और प्रशासनिक जांच शुरू कर दी गई है। इस दुखद घटना के कारणों और परिस्थितियों का पता लगाया जाएगा, जिसने हमारे देश को गहरा दुख पहुंचाया है। साथ ही, यह भी पता लगाया जाएगा कि इसमें किसकी लापरवाही थी और इसके लिए कौन जिम्मेदार है।”