कपड़ा निर्यात कंपनी में भीषण आग, अंदर फंसे दो लोगों को सुरक्षित निकाला

राष्ट्रीय
Spread the love

नोएडा (उत्तर प्रदेश): 10 नवंबर (ए) नोएडा में कपड़ा निर्यात करने वाली एक कंपनी में भीषण आग लगने के बाद अंदर फंसे दो लोगों को दमकलकर्मियों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि सेक्टर-63 के ए-4 स्थित इस कंपनी में आग लगने की सूचना सोमवार मध्यरात्रि को मिली जिसके बाद दमकल विभाग की आठ गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।