नयी दिल्ली: 10 नवंबर (ए) कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के नेता अभिजीत दीपके 16 अक्टूबर को हुए विरोध प्रदर्शन के मामले में मंगलवार को मंदिर मार्ग थाने में पेश नहीं हुए। उन्होंने त्योहार से जुड़े कार्यक्रमों में व्यस्तता का हवाला देते हुए पेश होने के लिए नयी तारीख मांगी है। सूत्रों ने यह जानकारी दी।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि दीपके ने पेशी टालने का अनुरोध किया है और पुलिस को सूचित किया है कि वह फिलहाल राष्ट्रीय राजधानी में नहीं हैं।
