विवाद के बाद गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत

उत्तर प्रदेश गाजीपुर
Spread the love

गाजीपुर (उप्र), 10 नवंबर (ए) गाजीपुर में कथित तौर पर विवाद के बाद हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि घटना सोमवार रात कोतवाली क्षेत्र के मोहाव गांव में हुई।

पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने बताया कि कुछ लोग कथित तौर पर जुआ खेल रहे थे। इसी दौरान हुए विवाद के बाद बकराबाद गांव के प्रधान संजय बिंद ने पिस्तौल से गोली चला दी।

उन्होंने बताया कि एक गोली इस्लामाबाद निवासी सुरेंद्र राम (28) के पैर में लगी, जबकि दूसरी गोली मोहाव निवासी अजय पासी (28) के पेट में लगी।

सिंह ने बताया कि उपचार के दौरान अजय पासी की मौत हो गई, जबकि सुरेंद्र राम का इलाज जारी है।

पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों के साथ घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि आरोपी मौके से फरार हो गया है और उसकी तलाश की जा रही है।