अमेरिका: ब्रिटेन सैन्य अड्डे पर हमले समेत आतंकवादी हमलों की साजिश को लेकर तीन लोगों पर मामला दर्ज

अंतरराष्ट्रीय
Spread the love

न्यूयॉर्क: 11 नवंबर (ए) अमेरिकी प्राधिकारियों ने यूरोप एवं अमेरिका में यहूदी समुदायों और ब्रिटेन के सैन्य अड्डे आरएएफ फेयरफोर्ड को निशाना बनाकर करीब 20 आतंकवादी हमले करने की साजिश रचने के आरोप में मंगलवार को तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया।

मैनहट्टन की संघीय अदालत में मंगलवार को सार्वजनिक किए गए अभियोग पत्र में ईरान और इराक की दोहरी नागरिकता रखने वाले मोहम्मद बाकिर साद दाऊद अल-सादी, ईरानी नागरिक मोहसिन मोहाजेरी और इराकी नागरिक मोहम्मद अली अल-हसानी के खिलाफ आरोपों का विवरण दिया गया है।