जासूसी के संदेह में ब्रिटेन में अमेरिकी सैनिक गिरफ्तार

अंतरराष्ट्रीय
Spread the love

लंदन: 11 नवंबर (एपी) इंग्लैंड में अमेरिकी सेना के एक जवान को रूस से संबंधित जासूसी के संदेह में मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया। आतंकवाद-रोधी पुलिस ने यह जानकारी दी।

गिरफ्तार सैनिक (41) की पहचान उजागर नहीं की गई है। उसको राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम, 2023 की दो धाराओं के उल्लंघन के संदेह में गिरफ्तार किया गया। उस पर विदेशी खुफिया सेवा की मदद करने और संरक्षित जानकारी हासिल करने या उसका खुलासा करने का आरोप है।