बलरामपुर (उप्र): 11 नवंबर (ए) उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में मूर्ति विसर्जन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी एक पिकअप जीप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। हादसे में 13 श्रद्धालु घायल हो गए, जिनमें तीन बच्चे भी शामिल हैं। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि घायलों में नौ की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को बेहतर उपचार के लिए बहराइच मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।
