युवती की एआई से अश्लील तस्वीर बनाकर वर पक्ष को भेजने का आरोप, युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

उत्तर प्रदेश बलिया
Spread the love

बलिया (उप्र): 11 नवंबर (ए) उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में कृत्रिम मेधा (एआई) के माध्यम से एक युवती की कथित अश्लील तस्वीर तैयार कर उसे वर पक्ष को भेजने का मामला सामने आया है। इस संबंध में बांसडीह कोतवाली पुलिस ने एक युवक के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती का विवाह तय हुआ। आरोप है कि इसी क्षेत्र के कृष्णा नगर हुसैनाबाद गांव का निवासी अखिलेश यादव एआई की मदद से युवती की अश्लील तस्वीरें तैयार कर वर पक्ष को भेज रहा है।