नयी दिल्ली: 15 नवंबर (ए) कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) ने संगठन के विस्तार के तहत शनिवार को 10 राज्यों और क्षेत्रों में जोनल प्रभारियों की नियुक्ति करने और राज्य एवं क्षेत्रीय समन्वय समितियों के गठन की घोषणा की।
क्षितिज पगार को पश्चिमी जोन और डॉ. विवेक सांगवान को उत्तरी जोन का प्रभारी नियुक्त किया गया है। मुहम्मद जुनैद और गीगराज जोरली को उत्तरी जोन समन्वय समिति का सदस्य बनाया गया है।
पार्टी ने जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, हरियाणा, झारखंड, पूर्वोत्तर, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, बिहार और उत्तराखंड के लिए भी समन्वय समितियों का गठन किया है।
उत्तर प्रदेश समिति में 16, महाराष्ट्र में 15, झारखंड और पूर्वोत्तर में 14-14, बिहार में 13, पश्चिम बंगाल में 12, हरियाणा में छह, राजस्थान में पांच, उत्तराखंड में छह और जम्मू-कश्मीर में चार सदस्य हैं।
