जालौन (उप्र): 19 नवंबर (ए) जालौन जिले के आटा क्षेत्र में बृहस्पतिवार शाम सड़क किनारे पानी से भरे एक गड्ढे में डूबने से दो बच्चियों की मौत हो गई।
अपर पुलिस अधीक्षक ईशान सोनी ने बताया कि आटा थाना क्षेत्र के तगारेपुर गांव में शाम करीब पांच बजे कुछ बच्चे सड़क किनारे बने गड्ढे में भरे पानी में नहा रहे थे और इसी दौरान निक्की (सात) और पूर्वी (आठ) गहरे पानी में चली गईं और डूबने लगीं।उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों बच्चियों को पानी से बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।
सोनी ने बताया कि पुलिस ने दोनों बच्चियों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।
अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले में नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
